नई दिल्ली 27 अगस्त (कड़वा सत्य) हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (कांशी ) ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है जिसमें जेजेपी 70 और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और एसएसपी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। दोनों युवा नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन हरियाणा को मजबूती से आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर गरीब, किसान, कमेरे वर्ग की लड़ाई को लडेंगे और जननायक चौधरी देवीलाल तथा मान्यवर कांशी के सपनों को साकार करेंगे।
श्री चौटाला ने कहा कि जेजेपी तथा एएसपी मजबूती से मिलकर 90 सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन 36 बिरादरी को एक साथ लेकर हरियाणा में युवा सरकार बनाएगा, जो गरीब, किसान, कमेरे, महिला सहित तमाम वर्ग को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है और जेजेपी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा के साथ दोबारा नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन सरकार बनाने का निर्णय लिया था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने कभी भी किसान आंदोलन का विरोध नहीं किया और न ही जेजेपी कृषि कानूनों के समर्थन में थी बल्कि जेजेपी कार्यकर्ताओं ने तो आंदोलनकारियों का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने सरकार में रहते किसानों को खुशहाल बनाने के लिए अनेक काम किए और अपने अधिकतर चुनावों वादों को पूरा किया।
एएसपी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका प्रयास हरियाणा को आगे बढ़ाना है और जेजेपी तथा एएसपी का गठबंधन एक और एक ग्यारह की ताकत है, दोनों दल आज से ही धरातल पर उतरकर एक नया इंकलाब खड़ा करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि किसान-कमेरे की आवाज मजबूत करने वाले हम सब एकजुट होंगे, और नई शक्तियां भी हमारे साथ जुड़ेगी, ताकि हम इस लड़ाई को तेजी से आगे बढ़ा सके।
इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ केसी बांगड़, विधायक अमरजीत ढांडा सहित जेजेपी और एएसपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कड़वा सत्य
हरियाणा में जेजेपी 70 और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

