नयी दिल्ली, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) विदेशों में रहने वाले भारतीयों से हवाई कंपनियों की ओर से अत्यधिक किराया वसूले जाने का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठा और सदस्यों ने इसे लूट बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इसे गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि नागरिक उड्उयन मंत्री को इस मामले में सभी हवाई सेवा उलब्ध कराने वली कंपनियों को बुलाकर उनकी इस मनमानी पर रोक लगानी चाहिए। उनका कहना था कि कंपनियों को मंत्री बुलाएं और किराया किस वजह से ज्यादा वूसला जा रहा है इस बारे में उनसे पूछा जाना चाहिए तथा लोगों की इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
हवाई कंपनियों के किराया वसूलने की मनमानी रोकने की लोकसभा में की गई मांग

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

