नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा की वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कानून किसी को हाथ में नहीं लेना चाहिए और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि हिंसा करने का अधिकार किसी को नहीं है लेकिन प्रशासन को भी इस मामले में सक्रिय बनने और जनता को विश्वास में लेकर दोषियों के विरुद्ध सख़्ती से काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा, “जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।”
,
कड़वा सत्य
हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई: प्रियंका

सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर

उत्तर प्रदेश: 2005 के चर्चित फायरिंग केस में आया बड़ा फैसला, चार आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास

उत्तर प्रदेश: रायबरेली का मॉडल बस स्टेशन अधूरा, डेडलाइन बीतने के बाद भी यात्रियों को नहीं मिली आधुनिक सुविधाएं

