नयी दिल्ली/शिमला, 13 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के हरिपुर में तीन मंदिरों के मरम्मत और संरक्षण कार्यों को 103 लाख की राशि के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मंजूरी मिल गई है।
श्री ठाकुर ने इस मंजूरी के लिए आभार जताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकास भी, विरासत भी’ का ना सिर्फ़ संकल्प लिया है, बल्कि इसे धरातल पर उतारने के लिए भी कृतसंकल्पित हैं। यह हर्ष का विषय है कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांगड़ा ज़िले के हरिपुर में तीन मंदिरों के मरम्मत और संरक्षण कार्यों को 103 लाख की राशि के साथ एएसआई की स्वीकृति मिली है। दो दिन पूर्व ही देहरा विधानसभा प्रवास के दौरान मैंने आम जनसभा में इसे लेकर बात भी की थी।’’
हिमाचल में 103 लाख से तीन मंदिरों के जीर्णोद्धार की स्वीकृतिः अनुराग

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

