नयी दिल्ली, 10 जुलाई कड़वा सत्य दिल्ली के खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने हर महीने समय पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से खाद्यान्न उठाने और संबंधित राशन दुकानों तक उसको सुचारू और निर्बाध तरीके से ले जाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
श्री हुसैन ने बुधवार को दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (डीएससीएससी) के जनरल मैनेजर के साथ एफसीआई के गोदामों से राशन की दुकानों तक सुचारू और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्नों के ले जाने और समय पर वितरण की समीक्षा की। उन्होंने डीएससीएससी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हर महीने समय पर एफसीआई के गोदामों से खाद्यान्न उठाने और संबंधित राशन दुकानों तक खाद्यान्न को सुचारू और निर्बाध तरीके से राशन को ले जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से राशन दुकानों पर राशन ले जाने की निगरानी करने का निर्देश दिया और राशन की आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
हुसैन ने खाद्यान्न राशन दुकानों तक सुचारू रूप से जाने के निर्देश दिये


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

