• About us
  • Contact us
Sunday, January 18, 2026
19 °c
New Delhi
19 ° Mon
20 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अपराध

सीमा शुल्क मुख्यालय पटना के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपये मूल्य के 774.5 किलोग्राम चाइनीज लहसून को किया बरामद

News Desk by News Desk
October 29, 2024
in अपराध, देश
सीमा शुल्क मुख्यालय पटना के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपये मूल्य के 774.5 किलोग्राम चाइनीज लहसून को किया बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ डेस्क

सीमा शुल्क मुख्यालय पटना के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को दो अलग-अलग मामलों में रेलवे गुमटी, रक्सौल के नजदीक एक गाड़ी संख्या( BR-54D-0949) से 1824 किलोग्राम एवं भारत पेट्रोल पम्प रक्सौल के नजदीक एक अन्य वाहन (BR-28GA-2459) से 1774.5 किलोग्राम चाइनीज लहसून को बरामद किया, जिसे सीमाशुल्क अधिनियम के तहत गाड़ी के साथ जब्त कर लिया गया। ज़ब्त किए गए चाइनीज लहसून का गाड़ी सहित कुल अनुमानित मूल्य 22.5 लाख के करीब है इससे पूर्व सीमा शुल्क प्रमंडल मोतिहारी के अधिकारियों के द्वारा 18.अक्टूबर को 810 किलोग्राम चाइनीज लहसून एवं दिनांक 21 अक्टूबर को 900 किलोग्राम चाइनीज लहसून को जब्त किया गया था। इन दोनों जब्त किए गए चाइनीज लहसून का कुल अनुमानित मूल्य 5लाख के करीब थी।

हाल के दिनों में ऐसे छह अन्य मामलों में लगभग चौदह टन चायनीज लहसून की जब्ती हुई है जिसका अनुमानित मूल्य लगभग चौवन लाख रूपये है। वर्ष 2023 में भी गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क के अधिकारियों के द्वारा 64000 किलोग्राम चाइनीज लहसून जब्त किया गया था जिसकी कुल कीमत 1.03 करोड़ थी,जिसके लिए केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमेन के द्वारा सीमा शुल्क पटना के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।  वर्ष 2014 से ही चाइनीज लहसुन को भारत में बैन कर दिया गया है। इसके सन्दर्भ में 2016 में राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय ने एलर्ट सर्कुलर जारी किया जिसके मुताबिक चायनीज लहसून में इम्बेलेसिया अल्लील नमक हानिकारक फ़ंगस के पाए जाने के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया है और इसके गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश को ले कर सीमा शुल्क विभाग के फील्ड फॉरमेसन को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया।

 

चायनीज लहसून का उपभोग से उपभोक्ताओं में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा होने की सम्भावना बहुत ज्यादा होती है। चायनीज लहसून पर प्रतिबंध का उद्देश्य भारतीय बाजार में चाइनीज लहसुन के आयात और बिक्री पर रोक लगाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है। साथ ही चायनीज लहसून के भारत में प्रवेश से यंहा के देशी लहसून कि प्रजातियों के विलुप्त होने का भी खतरा हो सकता है। त्योहारों के समय को देखते हुए बजार में लहसून की माँग ज्यादा हो गयी है जिससे देशी लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में तस्करों द्वारा चायनीज लहसून नेपाल के रास्ते भारतीय बाजार में अवैध तरीके से तस्करी कर लाने की बहुत कोशिश की जा रही है जिसको रोकने के लिए सीमा शुल्क पटना पूरी तरह सजग एवं मुस्तैद है।

चायनीज लहसून कैसे पहचानें

चाइनीज लहसुन चूंकि कैमिकल्‍स के इस्‍तेमाल से बनता है अतः इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का इस्‍तेमाल होता है, ऐसे में यह एकदम सफेद, साफ चमकदार और हल्का सफेद व गुलाबी रंग का होता है। जबकि देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए सफेद लहसुन होता है। भारतीय लहसुन का ऊपरी हिस्सा ऊबड़-खाबड़ एवं उभरी सतह की होती है जो इसके नेचुरल ग्रोथ के कारण होती है। जबकि चायनीज लहसून की बाहरी सतह काफी ज्यादा सॉफ्ट एवं इसका शेप बिल्कुल परफेक्ट दिखता है। चायनीज लहसून का आकार थोड़ा बड़ा होता है जबकि भारतीय लहसुन आकार में छोटा होता है। भारतीय लहसुन की गंध तीखी होती है, जबकि चायनीज लहसून की सुगंध हल्की होती है। चाइनीज लहसुन छीलने में आसान होता है, इसलिए महिलाएं अक्‍सर मंडियों से इसे ही खरीदती हैं, जबकि देसी लहसुन को इसकी बारीक और पतली कलियों के चलते छीलना थोड़ा मुश्किल होता है। सीमा शुल्क विभाग के द्वारा जब्त किए गए लहसून के नमूने को जाँच के लिए प्लांट एंड क्वारंटाइन विभाग में भेजा जाता है। जाँच में मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाने पर पर विभाग के द्वारा इसेनष्ट कर दिया जाता है।
​

प्रतिबंधित चायनीज लहसून के भारतीय बाजारों में प्रवेश के विरोध में विभिन्न किसान एवं व्यापारी संगठनों ने अपनी अपनी चिंताएं व्यक्त की है। चायनीज लहसुन के भारतीय बाजार में आने से यहाँ के किसानों और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि भारत सरकार एवं सीमा शुल्क विभाग इसको रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। पिछले कुछ समय से सीमा शुल्क पटना के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक के दिशानिर्देश में तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलायी जा रही है।उन्होंने ने बताया कि झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे और भी अधिक प्रबलता से जारी रहेगा एवं इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है व सभी अधिकारीयों को इसके लिए अलर्ट रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्‍त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले व्यक्तियों का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक अभियान में भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके। इस सम्बन्ध में यह भी बताया की तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारीयों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

Previous Post

महाराष्ट्र ने मेघायल को 10 विकेट से हराया

Next Post

माधवी बुच ने किया सेबी कर नियमों का उल्लंघन: कांग्रेस

Related Posts

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश
देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी
देश

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी
संपादकीय

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य
अभी-अभी

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन
देश

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026
Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी
देश

Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी

January 16, 2026
Next Post
माधवी बुच ने किया सेबी कर नियमों का उल्लंघन: कांग्रेस

माधवी बुच ने किया सेबी कर नियमों का उल्लंघन: कांग्रेस

New Delhi, India
Sunday, January 18, 2026
Overcast
19 ° c
64%
9mh
25 c 14 c
Mon
26 c 16 c
Tue

ताजा खबर

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved