• About us
  • Contact us
Wednesday, July 15, 2026
34 °c
New Delhi
38 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पंजाब के स्कूलों में लगेगा MiG-21 जेट! छात्रों को मिलेगी ‘मिसाइल जैसी उड़ान’

News Desk by News Desk
October 4, 2025
in देश
पंजाब के स्कूलों में लगेगा MiG-21 जेट! छात्रों को मिलेगी ‘मिसाइल जैसी उड़ान’
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर,2025: पंजाब के सरकारी स्कूल जल्द ही इतिहास के पंखों पर उड़ान भरेंगे,जहाँ छात्रों को रोज़ाना देशभक्ति की प्रेरणा और टेक्नोलॉजी की दुनिया से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जहाँ शिक्षा में क्रांति आ रही है, वहीं अब छात्रों को सीधे देश की रक्षा और उच्च तकनीक से जोड़ने की एक ऐतिहासिक पहल की गई है। शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को पत्र लिखकर, देश की रक्षा के लिए समर्पित रहे रिटायर MiG-21 लड़ाकू विमानों को राज्य के स्कूलों में प्रदर्शनी के लिए स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि लाखों छात्र रक्षा और इंजीनियरिंग में अपने करियर की ‘पहली उड़ान’ भर सकें।

सरदार बैंस ने IAF प्रमुख से निवेदन किया है कि पाँच मिग-21 जेट को लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, नंगल और खरड़ के सरकारी स्कूलों में प्रदर्शित किया जाए। शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा, “हम सब मिलकर, मिग-21 को एक ऐसी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जो हमेशा जीवित रहे और हमारी आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और समर्पण की भावना जगाए।”

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंजाब के हज़ारों सरकारी स्कूल के छात्रों को रक्षा, इंजीनियरिंग, एयरो-स्पेस टेक्नोलॉजी और इससे जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार उत्कृष्टता और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने के लिए इन स्कूलों में लड़ाकू विमानों की औपचारिक स्थापना हेतु कार्यक्रमों के लिए भारतीय वायुसेना के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायुसेना की राष्ट्र के प्रति शानदार सेवाओं को सलाम करते हुए, मिग-21 की हालिया औपचारिक सेवानिवृत्ति पर बधाई दी। उन्होंने इस विमान को ‘भारत के रक्षा इतिहास में साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक’ माना।उन्होंने कहा कि यह लड़ाकू विमान, जिसने 1965 की भारत-पाक जंग, 1971 की बांग्लादेश मुक्ति जंग और 1999 की कारगिल जंग में अहम भूमिका निभाई थी, अपनी महान विरासत की याद दिलाते रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि इन लड़ाकू विमानों की स्कूलों में मौजूदगी छात्रों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हिम्मत, साहस और संकल्प शक्ति के लिए प्रेरित करेगी।

मंत्री बैंस ने कहा कि यह अनूठी पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के नवीनताकारी और परिवर्तनशील शिक्षा प्रदान करने वाले प्रयासों पर आधारित है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस पत्र का उद्देश्य रिटायर MiG-21 लड़ाकू विमानों को पंजाब के ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में खड़ा करवाना है, ताकि हमारे छात्रों को फ़ौजी अफ़सर बनने और देश सेवा की प्रेरणा मिल सके। इस पहल के तहत ही शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए शिक्षकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित कई प्रगतिशील कदम उठाए गए हैं।

Tags: Bhagwant MannDefence Career Inspiration. Punjab EducationHarjot Singh BainsIAF MiG21 JetsIndian Air ForceMiG-21Punjab Education ReformPunjab MiG21 NewsSchool of Eminence
Previous Post

कड़ुआ सच काव्य: ग़लतफहमी भी जरूरी होती है !

Next Post

बिहार में खेलों का जलवा: नीतीश कुमार देंगे 87 खिलाड़ियों को नौकरी, 8 करोड़ की सम्मान राशि

Related Posts

मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण
देश

मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण

July 13, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

July 13, 2026
हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 28, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित
देश

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था

June 25, 2026
Next Post
बिहार में खेलों का जलवा: नीतीश कुमार देंगे 87 खिलाड़ियों को नौकरी, 8 करोड़ की सम्मान राशि

बिहार में खेलों का जलवा: नीतीश कुमार देंगे 87 खिलाड़ियों को नौकरी, 8 करोड़ की सम्मान राशि

New Delhi, India
Wednesday, July 15, 2026
Mist
34 ° c
56%
12.2mh
42 c 34 c
Thu
42 c 35 c
Fri

ताजा खबर

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

July 14, 2026
Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

July 14, 2026
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन

समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन

July 14, 2026
Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार

July 14, 2026
जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

July 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved