लखनऊ 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 86), सरफराज खान (नाबाद 54) और श्रेयस अय्यर (54) के अर्धशतकों की बदौलत मंगलवार को मुम्बई ने शेष भारत के खिलाफ चार विकेट पर 237 रन बना लिये है।
सुबह के समय पिच और आउटफील्ड पर नमी के कारण 45 मिनट की देरी से मैच शुरू हुआ था। शेष भारत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुम्बई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक तामोरे (शून्य) और आयुष म्हात्रे (19) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। तीनों ही बल्लेबाजों को मुकेश कुमार ने आउट किया। श्रेयस अय्यर ने एक अच्छी पारी खेलते हुए 84 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए(57) रन बनाए। उन्हें यश दयाल ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।
अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान के अर्धशतकों ने मुम्बई को संभाला

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

