चेन्नई 09 अक्टूबर (कड़वा सत्य) अनमोलजीत सिंह (नौ विकेट) और मोहम्मद एनान (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने चार दिवसीय दूसरे टेस्ट मैच में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 277 पर समेटने के बाद उसे दूसरी पारी में 95 रन पर ढ़ेर कर मुकाबला पारी और 120 से जीत लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने कल के तीन विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरु किया। ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट पर 208 के स्कोर पर ली यंग (66) के रूप में गिरा। यंग को अनमोलजीत ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद क्रिश्चियन होवे (4) पर रनआउट हो गये। ऐडन ओ'कॉनर (18) को समर्थ नागराज ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान कप्तान ऑलिवर पिक ने अपना शतक पूरा किया । ऑलिवर को अनमोलजीत ने बोल्ड आउट किया। ऑलिवर ने 199 गेंदो में 16 चौके और एक छक्का लगाते हुए (117) रन बनाये। ओली पैटरसन (12), एल रानाल्डो (2), विश्व कुमार (4) रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी 80.2 ओवर में 277 रन पर सिमट गई।
अनमोलजीत और एनान का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रन से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

