अल अमीरात 25 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सेदिकुल्लाह अटल (83) और जुबैद अकबरी (64) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ए ने शुक्रवार को इमर्जिंग एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए टीम को 20 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है।
207 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा (तीन) गिरा। इसके बाद तेज रन बनाने के प्रयास में अंतराल पर विकेट गिरते रहे। एक समय 12.4 ओवर में भारत के 100 के स्कोर पर पांच विकेट गिर चुके थे। कप्तान तिलक वर्मा (14), आयुष बदोनी (31) और नेहाल वढेरा (20) पर आउट हुये। इसके बाद रमनदीप सिंह और निशांत सिंधु ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट लिये 68 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर में निशांत सिंधु दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से (23)पर रनआउट हुये। रमनदीप सिंह ने 34 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए (64) रन बनाये। अंशुल काम्बोज दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ए टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई।
अफगानिस्तान ए, भारत ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

