शारजाह 18 सितंबर (कड़वा सत्य) फजलहक फारूकी (चार विकेट) और ए एम गजनफर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण को 33.3 ओवर में 106 के स्कोर पर समेट दिया है।
आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो कि उसके लिये घातक सिद्ध हुआ। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 17 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स (9) के रूप में गिरा। उन्हें फारूकी ने बोल्ड आउट किया। इसके बार फारूकी ने कप्तान एडन मारक्रम (2) को भी सस्ते में निपटा दिया। टोनी डीजार्जी (11) भी फारूकी का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य),काइल वेरेन (10), जेसन स्मिथ (शून्य) को ए एम गजनफर ने आउट किया। ब्योर्न फोर्टेन (16) लुंगी एन्गिडी (शून्य) को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र बल्लेबाज वियान मुल्डर (52) ही कुछ देर पिच पर टिक सके। उन्हें फारूकी ने बोल्ड आउट किया। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 33.3 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान ने द. अफ्रीका को 106 के स्कोर पर रोका

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

