पेरिस 09 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर देश के लिए पांचवां और कुश्ती का पहला कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या छह हो गई हैं।
आज यहां हुये मुकाबले में अमन ने पहले दौर में शानदार दांवपेच लगाते हुए करीबी मुकाबले के बाद 6-4 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे दौर में भारतीय पहलवान ने क्रूज को सात अंकों से हराकर मैट पर अपना दबदबा बनाए रखा।
इससे पहले अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा था।
अमन ने विश्व चैंपियन अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता 12-0 के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर अमन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।
अपने पदार्पण ओलंपिक अमन भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान है जिसने पेरिस ओलंपिक में देश के लिये कुश्ती में पहला पदक जीता है। 21 वर्षीय अमन पिछले वर्ष एशियाई चैंपियन और एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।
कड़वा सत्य
अमन ने पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में भारत का पहला कांस्य पदक जीता

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

