मुल्तान 09 अक्टूबर (कड़वा सत्य) जो रुट के (नाबाद 176) रन , हैरी ब्रूक के (नाबाद 141) की शतकीय तथा जैक क्रॉली (78) तथा बेन डकेट (84) के अर्द्वशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 492 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है।
आज यहां इंग्लैंड ने कल के एक विकेट पर 96 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। 25वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने शतक की ओर बढ़ रहे जैक क्रॉली को आमेर जमाल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बेन डकेट ने जो रूट के साथ संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। भोजनकाल तक दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 119 रनों की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड ने 45 ओवरों में दो विकेट पर 226 रन बना लिये थे।
इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 492 रन बनाकर मैच पर बनाई पकड़

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

