मुम्बई 01 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीम मालिकों के साथ हुई बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को समाप्त करने, नीलामी के दौरान राइट टू मैच का विकल्प सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
बीसीसीआई की जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईपीएल 2025 के रिटेंशन से जुड़ी बिंदुओं को लेकर बुधवार को हुई इस बैठक में दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को समाप्त किया जाना चाहिए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या पर बिना कोई प्रतिबंध लगाए टीमों को कम से कम सात खिलाड़ियों को रिटेन करने दिया जाए। बैठक में नये खिलाड़ियों को स्काउट करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए क्या टीमों को इंसेंटिव को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि हर पांच वर्ष पर बड़ी नीलामी के सवाल पर टीम मालिक एकमत नहीं दिखे।
इम्पैक्ट प्लेयर का नियम समाप्त हो: दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

