वडोदरा 13 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत के उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
गायकवाड़ के परिवार में उनके बेटे अंशुमन गायकवाड़ भारत क्रिकेट टीम के सदस्य और बाद में कोच के रुप में अपनी सेवायें दे चुके हैं। बड़ौदा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले गायकवाड़ ने तत्कालीन बड़ौदा राज्य के महारानी चिमनाबाई हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। गायकवाड़ के नेतृत्व में बड़ौदा की टीम ने 1957-58 में सर्विसेज को पारी और 51 रनो से हरा कर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया था। गायकवाड़ 1948 में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सीके नायडू द्वारा शुरू किए गए पहले अंडर -14 और अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा थे। उन्होने सीके नायडू के भाई सीएस नायडू से लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी के गुर सीखे थे। गायकवाड़ ने 1948 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी (एकीकृत प्रांत के हिस्से के रूप में) के लिए रणजी में पदार्पण करने के बाद 1952 और 1961 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले। बाद में 2000 तक बड़ौदा रणजी टीम को भी कोचिंग दी। गायकवाड़ ने संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया था। अक्टूबर 2020 में डी के गायकवाड़ के 92वें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए डाक विभाग ने एक स्मारक कवर जारी किया था।
उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का निधन


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

