मेलबर्न 16 जनवरी (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलियन ओपन में गुरुवार को पुरुष युगल मुकाबले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्री बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला ने रॉबिन हासे और एलेक्जेंडर नेडोवेसोव की जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में एन श्री बालाजी और मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला की भारतीय-मैक्सिकन जोड़ी ने डेनमार्क-कजाकिस्तान की जोड़ी को पुरुष युगल मैच में 6-4, 6-3 से हराया। भारतीय जोड़ी ने मुकाबले के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 विनर्स लगाए।
वहीं महिला एकल वर्ग के मुकाबले में पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियातेक ने स्लोवाकिया की रेबेका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई। पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने आज दूसरे राउंड में स्लोवाकिया की रेबेका स् कोवा को 6-0, 6-2 से हराया।
तीसरे दौर में स्वियातेक का मुकाबला ब्रिटेन की राडुकानू से होगा।
कड़वा सत्य
एन बालाजी, मिगुएल रेयेस-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

