सिडनी 26 अगस्त (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के लिए अलिसा हीली की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट से उबर रहीं डार्सी ब्राउन को भी शामिल किया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ जब विश्वकप टीम में अनुभवी स्पिनर जेस जॉनासन को जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा टीम में ग्रेस हैरिस और सोफी मोलिन्यू भी हैं। उन्होंने चोट से जल्द वापसी करने के लिए इंग्लैंड में हुए हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। ब्राउन के साथ विश्वकप टीम में टाएला व्लेमिंक हैं। फीबी लीचफील्ड के लिए यह उनका पहला टी-20 विश्व कप होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्वकप के लिए टीम की घोषणा की

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

