कानपुर 30 सितंबर (कड़वा सत्य) यशस्वी जयसवाल (72) और शुभमन गिल (नाबाद 37) रनों की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में चायकाल तक दो विकेट पर 138 रन बना लिये है।
बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की यशस्वी जयसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट लिये 3.5 ओवर में 55 रन जोड़ डाले। चौथे ओवर में मेहदी हसन मिराज ने रोहित शर्मा को बोल्ड आउट किया। रोहित ने 11 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 23 रन बनाये। 15वें ओवर में हसन महमूद ने शतक की ओर बढ़ रहे जयसवाल को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। जयसवाल ने 51 गेंदों में दो छक्के और 12 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। चायकाल तक भारत ने दो विकेट पर 138 रन बना लिये और शुभमन गिल 37 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर क्रीज पर थे।
चायकाल तक भारत ने दो विकेट पर बनाये 138 रन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

