इस्लामाबाद, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली है और शनिवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।
शोएब और सना ने इंस्टाग्राम पर शादी के लिबास में दो तस्वीरें साझा कीं जिससे इस खुलासे से लोग हैरान रह गए। इसके अलावा सना ने इंस्टाग्राम पर तुरंत अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक रख लिया।
सानिया से शोएब की शादी अप्रैल 2010 में पाकिस्तान और भारत दोनों जगह आयोजित विवाह समारोहों में हुई थी। दंपति 2018 माता-पिता बने।
सानिया से पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। शादी के आठ साल बाद 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
रुसवाई में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सना ने 2020 में गायक उमैर जसवाल से शादी की।
किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से अभी तक अपने पूर्व जीवनसाथी से अलग होने की पुष्टि नहीं की है।
संजय,आशा
चौंकाने वाली घटना में, शोएब ने सना संग रचाई शादी


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

