मुम्बई 01 नवंबर (कड़वा सत्य) रवींद्र जडेजा (पांच विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 235 के स्कोर पर समेट दिया।
आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में भोजनकाल तक तीन विकेट पर 92 बनाये थे। भोजनकाल के बाद कुछ देर तक विल यंग और डेरिल मिचेल सधी हुई बल्लेबाजी की। शतक की ओर बढ़ रहे विल यंग (71) को 43वें ओवर में जडेजा ने आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच चौथे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में जडेजा ने टॉम ब्लंडल (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 53वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (17) को अपना शिकार बनाया। पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 92 पर तीन विकेट गवां थे। वहीं दूसरे सत्र में 100 रन पर तीन विकेट खोये। दूसरे सत्र में दो बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। तीसरे सत्र की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने 43 रन जोड़कर चार विकेट गवांये।
जडेजा और सुंदर ने न्यूजीलैंड की पारी को 235 पर समेटा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

