मुम्बई 27 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महिला और जूनियर क्रिकेट मैंच में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह घोषणा करते हुए कहा, “हम घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से महिला और जूनियर क्रिकेट में भी पुरस्कार राशि देने का मन बना लिया हैं। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अब प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार राशि दी जाएगी। हम सोच है कि घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पहचान मिले।”
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष बीसीसीआई ने सभी घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की घोषणा की थी। जैसे की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को पांच करोड़, दलीप ट्रॉफी विजेता को एक करोड़, ईरानी कप विजेता को 50 लाख, सीनियर महिला वनडे कप विजेता टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते थे। वहीं उपविजेता और सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को भी पुरस्कार राशि दी जाती थी।
,
कड़वा सत्य
जूनियर और महिला क्रिकेट में भी अब मिलेगी पुरस्कार राशि: बीसीसीआई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

