विशाखापत्तनम, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) यशस्वी जयसवाल ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया।
उन्होने इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाकर 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय भी बन गए। दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय विनोद कांबली हैं, जिन्होंने 1993 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी तीसरे सबसे युवा भारतीय


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

