मेलबर्न 19 अगस्त (कड़वा सत्य) महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) ड्राफ्ट के पहले ग्रुप के खिलाड़ियों में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत तीन भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है।
लीग के लिये नामांकन समाप्त होने के बाद सोमवार को बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के ड्राफ्ट के पहले ग्रुप के 10 खिलाड़ियों के नाम जारी किये। इन 10 खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और जेमिमाह रॉड्रिग्स के भी नाम शामिल है। कौर को (मेलबर्न रेनेगेड्स) रिटेन कर सकती है। इसके अलावा शबनम इस्माइल (होबार्ट हरिकेंस), डैनी व्याट (पर्थ स्कॉर्चर्स), लॉरा वोल्वार्ड्ट (एडिलेड स्ट्राइकर्स), एलिस कैप्सी (मेलबर्न स्टार्स), हीथर नाइट (सिडनी थंडर) और सूजी बेट्स (सिडनी सिक्सर्स) भी अनुबंधित टीमों द्वारा रिटेन किये जा सकते है।
डब्ल्यूबीबीएल में हरमनप्रीत कौर सहित तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

