मकाऊ 28 सितंबर (कड़वा सत्य) मकाऊ ओपन 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल सेमीफाइनल में शनिवार को त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को चीनी ताइपे की हंग एन-त्ज़ु और हसीह पेई शान से मिली हार के बाद भारत का अभियान भी समाप्त हो गया।
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 23वें स्थान पर काबिज त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को 54वीं रैंक की चीनी ताईपे की लड़कियों ने मात्र एक घंटे के खेल में 17-21, 21-16, 10-21 से घुटनो पर बैठा दिया। पहले गेम में अच्छी शुरुआत के साथ चीनी ताइपे की जोड़ी ने 13-8 की बढ़त बना ली। हालांकि, हंग और हसीह की जोड़ी ने अगले आठ में से छह अंक लेकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।
त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

