न्यूयॉर्क 10 जून (कड़वा सत्य) हाइनरिक क्लासन (46) और डेविड मिलर (29) रनों की पारियों के दम पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां नैसो काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) का विकेट गवां दिया। रीजा को तनजीम हसन साकिब ने पगबाधा आउट किया। तीसरे ओवर में तनजीम हसन साकिब क्विंटन डिकॉक (18) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में तस्किन अहमद कप्तान एडन मारक्रम (4) को बोल्ड कर आउट कर दिया। ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) भी तनजीम का शिकार बने। चार विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका सहारे की हालत खराब हो गई। ऐसे समय में हाइनरिक क्लासन और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े। क्लासन ने 44 गेंदों में 46 रन बनाये। वहीं डेविड मिलर ने 29 रनों की पारी खेली। मार्को यानसन (5) और केशव महाराज (7) रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश के गेंदबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 113 रन का स्कोर बना सकी।
बंगलादेश की ओर से तनजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिये। तस्किन अहमद को दो विकेट मिले। रिशाद हुसैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
दक्षिण अफ्रीका ने दिया बंगलादेश को 114 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

