मीरपुर 21 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कगिसो रबाड़ा, वियान मुल्डर और केेशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को पहलेे टेस्ट मैच में बंगलादेश को पहली पारी में 106 के स्कोर पर समेट दिया।
आज यहां बंंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत खबरा रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें मुल्डर ने मारक्रम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तो बंगलादेश की टीम ताश के पत्तों की ढह गई। चौथे ओवर में मोमिनुल हक (चार) भी मुल्डर का शिकार बने। कप्तान नजमुल शान्तो (सात) को मुल्डर ने आउट कर बंगलादेश को बैकफुट पर ला दिया। 14वें ओवर में कगिसो रबाड़ा ने मुशफिकुर रहीम (11) को बोल्डकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद लिटन कुमार दास (एक) भी रबाड़ा का शिकार बने। मेहदी हसन मिराज (13) को केशव महाराज ने पगबाधा आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को पहली पारी में 106 पर समेटा

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

