हैदराबाद, 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) चोट के बाद वापसी कर रहे नवीन कुमार को बेशक यू मुंबा के डिफेंस ने नहीं चलने दिया लेकिन आशू मलिक (10 अंक) दबंग दिल्ली केसी खेवनहार बने और गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के रोमांचक मैच में अपनी टीम को 36-28 के अंतर से शानदार जीत दिलाई।
आज यहां खेले गये मुकाबले में आशू ने कुल 19 रेड की लेकिन 13 रेड के बाद भी नवीन सिर्फ दो अंक ले सके। आशू ने कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट से बचाया। मुंबा के पास अंतिम पांच मिनट में कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट कर वापसी का मौका मिला था लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकी। मुंबा के डिफेंस पर सबकी नजरें थीं लेकिन वह सिर्फ तीन शिकार कर सके।
दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-28 से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

