पेरिस 04 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय मुक्केबाज निशांत देव को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 71 किलो वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मेक्सिको के मार्को वर्डे के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ओलंपिक में भारत की पुरुष मुक्केबाजी में चुनौती समाप्त हो गई है।
पर्दापण ओलंपिक में निशांत ने शुरुआती राउंड में अपने आक् क खेल का मुजाहिरा किया और मार्को वर्डे के खिलाफ लगातार बेहतरीन पंचों का इस्तेमाल किया।
दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज मार्को वर्डे भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ शुरुआत से ही रक्षात्मक रहे। तीसरे राउंड में मार्को वर्डे ने निशांत के खिलाफ बढ़त बना ली और अंत में निशांत देव को हार का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को हुए एक करीबी मुकाबले में निशांत ने सातवीं वरीयता प्राप्त इक्वाडोर के मुक्केबाज को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।
कड़वा सत्य
निशांत देव मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

