जकार्ता 08 जनवरी (कड़वा सत्य) निशानेबाज वरुण तोमर और ईशा सिंह ने सोमवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर राइफल और पिस्टल में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए दो और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया।
586 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद वरुण तोमर ने फाइनल में हमवतन अर्जुन सिंह चीमा को हराया। वरुण तोमर ने फाइनल में 239.6 की निशानेबाजी के साथ शुरुआत की, तो वहीं चीमा 237.3 का स्कोर करने में सफल रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मंगोलिया के दावाखु एनखताइवान ने कांस्य पदक मिला।
जकार्ता मीट में, व्यक्तिगत ओलंपिक निशानेबाजी स्पर्धाओं में शीर्ष दो योग्य निशानेबाजों (प्रति देश अधिकतम एक) ने अपनी राष्ट्रीय टीमों के लिए पेरिस 2024 कोटा स्थान सुरक्षित किया।
वरुण तोमर का कोटा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का आवंटन भी पूरा हुआ। सरबजोत सिंह ने चांगवोन में 2023 एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में इसी डिसिप्लिन में भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा प्राप्त किया था।
इस बीच, भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में वरुण तोमर (586), अर्जुन सिंह चीमा (579) और उज्ज्वल मलिक (575) 1740 के साथ शीर्ष पर रहे। ईरान रजत और दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की स्पर्धा में तीन भारतीय निशानेबाजों ईशा सिंह, रिदम सांगवान और सुरभि राव ने फाइनल में जगह बनाई।
ईशा का प्रदर्शन क्वालीफाइंग राउंड में तीनों भारतीय निशानेबाजों में सबसे खराब रहा लेकिन पदक राउंड में उन्होंने 243.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और पाकिस्तान की किशमाला तलत (236.3) को पीछे छोड़ दिया। रिदम सांगवान ने 214.5 के साथ इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
ईशा का कोटा महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का पहला पेरिस 2024 कोटा था। भारतीय निशानेबाज मौजूदा जकार्ता मीट से पुरुषों और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो और कोटा हासिल कर सकते हैं। ईशा सिंह, रिदम सांगवान और सुरभि राव की तिकड़ी ने भी 1736 के कुल स्कोर के साथ भारत के लिए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
राम
निशानेबाजी में वरुण तोमर, ईशा सिंह ने सुरक्षित किया पेरिस 2024 कोटा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

