मुम्बई 01 नवंबर (कड़वा सत्य) न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक तीन विकेट पर 92 बना लिये है।
आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में आकश दीप ने डेवने कॉन्वे (चार) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विल यंग ने कप्तान टॉम लेथम के साथ दूसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े। 16वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान टॉम लेथम (28) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाला। इसके बाद रचिन रवींद्र (पांच) को भी वॉशिंगटन ने 20 ओवर में बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
न्यूजीलैंड ने लंच तक 27 ओवर में तीन विकेट पर 92 रन बना लिये है और विल यंग (नाबाद 38) और डेरिल मिचेल (नाबाद 11) क्रीज पर थे।
भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिये । आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
न्यूजीलैंड ने भोजनकाल तक तीन विकेट पर 92 रन बनाये


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

