चेन्नई, 26 अगस्त, (कड़वा सत्य) भारत की स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने सोमवार को इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में अपनी टीम पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस के खिलाफ 10-5 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मनिका ने अयहिका मुखर्जी के साथ अपने चर्चित मुक़ाबले का पहला गेम गंवा दिया, और पिछली बार लीग की सर्वोच्च रैंक वाली खिलाड़ी बर्नडेट स्ज़ोक्स जिस तरह के जाल में फंसी थी, उसी तरह फँसती दिखीं। हालांकि, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता ने अपने अनुभव का फ़ायदा उठाते हुए लगातार दो गेम में पलटवार करते हुए मैच 2-1 से जीत लिया।
पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स ने पुणेरी पल्टन को दी शिकस्त

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

