लखनऊ, 3 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक रजत पदक मिला। देहरादून में हुई वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने यह सफलता हासिल की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है।
आज भारोत्तोलन के महिला 87 किग्रा+ भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने कुल 216 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। पूर्णिमा ने इससे पहले गोवा में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की महक शर्मा ने कुल 247 किग्रा वजन उठाकर जीता जो जो उनके पिछले रिकॉर्ड 244 किलोग् से 3 किलोग् अधिक था। वहीं कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की सत्य ज्योति ने 201 किग्रा का वजन उठाकर अपने नाम किया।
इसी के साथ तीरंदाजी में भी उत्तर प्रदेश ने दो पदक पक्के किए। तीरंदाजी के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव व मृणाल चौहान की टीम ने फाइनल राउंड में पहुंच कर पदक तय किया। इसी के साथ भारतीय स्टाइल तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश के शुभम, जयदीप कुशवाहा, मनीष व अभिषेक की टीम भी फाइनल राउंड में पहुंच गई।
कड़वा सत्य
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

