चटगांव 30 अक्टूबर (कड़वा सत्य) टोनी डीजॉर्जी (177), ट्रिस्टन स्टब्स (106) और वियान मुल्डर (105) रन के शतकीय प्रहार से दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 575 के विशाल स्कोर पर पारी घोषित करने बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश के 38 रन पर चार विकेट झटकर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।
दिन के आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका के 575 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में 10 रन के स्कोर पर शादमान इस्लाम (शून्य) का विकेट गवां दिया। उसे कगिसो रबाड़ा ने आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में रबाडा ने जाकिर हसन (दो) को पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में डेन पैटरसन ने महमुदुल हसन जॉय (10) को मारक्रम के हाथों कैच आउट करा दिया। सातवें ओवर में केशव महाराज ने हसन महमूद (तीन) को बोल्ड आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने चार विकेट पर 38 रन बना लिये है और मोमिनुल हक (नाबाद छह) और नजमुल शान्तो (नाबाद चार) रन बनाकर क्रीज पर थे। बंगलादेश अभी भी दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी के आधार पर 537 रन पीछे है।
बंगलादेश के चार विकेट झटक दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर कसा शिकंजा

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

