चुंगजू 21 अप्रैल(कड़वा सत्य) बलराज पंवार ने एशियाई और ओसनियाई रोइंग ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल्स (एम1एक्स) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का पहला नौकायन पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।
दक्षिण कोरिया के चुंगजू में आयोजित स्पर्धा में 25 वर्षीय पंवार ने हीट में 7:17.87 और सेमीफाइनल में 7:16.29 का समय लेकर चुंगजू के फाइनल में जगह बनाई। बलराज पंवार 7:01.27 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कजाकिस्तान के व्लादिस्लाव याकोवलेव ने 6:59.46 समय के साथ रेस जीती, जबकि इंडोनेशिया के मेमो ने 6:59.74 समय के साथ रजत पदक जीता। वह पिछले वर्ष चीन के हांग्झोउ में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गये थे।
बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक नौकायन कोटा किया हासिल

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

