एंटवर्प, 25 मई (कड़वा सत्य) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे पर शनिवार को खेले गये मुकाबले में बेल्जियम को शूटआउट में 4-2 से हराया।
आज यहां हुये मुकाबले में निर्धारित समय में स्कोर 2-2 से बराबर होने के बाद हुए शूटआउट में भारतीय जूनियर महिला टीम ने 4-2 से जीत दर्ज की। भारत की ओर कनिका सिवाच ने दो गोल दागे।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में तेजी से अपनी फॉर्म हासिल करते हुए खुद को मजबूत किया। भारत को शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कनिका सिवाच गोल में तब्दील कर बढ़त बनाई। इसके तुरंत बाद कनिका ने उसी क्वार्टर में अपना दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।
दूसरे क्वार्टर और हाफटाइम तक भारत ने अपनी मजबूत स्थिति को बनाये रखा। बेल्जियम को तीसरे क्वार्टर में मौके मिले लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने विफल कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम ने अंततः शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए लगातार दो गोल करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद हुये शूटआउट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-2 से मुकाबला जीत लिया।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का अगला मैच 26 मई को ब्रेडा में जर्मनी होगा।
कड़वा सत्य
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में बेल्जियम को हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

