नयी दिल्ली 10 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर शनिवार को स्वदेश लौटने पर दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया, खिलाड़ियों के इंतजार में हॉकी प्रशंसक सुबह से ही हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गए थे।
हॉकी खिलाड़ी हवाई अड्डे से जैसे ही बाहर निकले तो हजारों हॉकी प्रशंसक उनकी झलक पाने के लिए पलकें बिछाए उनके इंतजार में खड़े थे। हॉकी टीम के बाहर आते ही भारत जिंदाबाद और सरपंच साहब (कप्तान हरमनप्रीत सिंह) के नारे लगा रहे थे। इसे देखकर कप्तान और टीम के सभी साथी भी काफी खुश नजर आ रहे थे।
भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली हवाई अड्डे पर किया गया भव्य स्वागत

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

