नयी दिल्ली 08 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में हॉकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पूर्व ओलंपियनों और अन्य खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एंथेंस ओलंपिक 2004 में निशानेबाजी में रजत पदक विजेता एवं राजस्थान सरकार में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए, “एक घंटा बहुत बढ़िया, हॉकी में भारत के लिए लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक। मेरा दिल गर्व से भर गया है। इस अध्याय को शानदार तरीके से समाप्त करने के लिए श्रीजेश को भी बहुत-बहुत सलाम। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएँ।”
भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर पूर्व खिलाड़ियों ने दी बधाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

