पुड्डुचेरी 23 सितंबर (कड़वा सत्य) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन पर ढ़ेर कर दिया हैं।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद एनान ने सलामी बल्लेबाज एलेक्स ली यंग (19) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। दूसरे ओपनर रिले किंग्सेल (15) को मोहम्मद अमान ने रनआउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाद के आगे ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक टिक नहीं सका और उसके लगातार विकेट गिरते रहे। ओलीवर पीके (15), जैक कर्टेन (17) रन बनाकर आउट हुये। एडिसन शेरिफ ने टीम के लिये सर्वाधिक (39) रनों की पारी खेली। क्रिश्चिन होवे (28), लिंकन हॉब्स (16), हेडन शिलर (2), विश्व कुमार (6) और हैरी होकेस्ट्रा (9) रन बनाकर आउट हुये। भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को जीत के लिये 177 रन बनाने है।
भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 176 पर किया ढेर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

