विशाखापत्तनम 04 फरवरी (कड़वा सत्य) शुभमन गिल के नाबाद 60 रनों की मदद से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में लंच तक चार विकट पर 130 रन बना लिये है और इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 273 रन हो गई है।
भारत ने आज कल के खेल दूसरी पारी में बगैर नुकसान के 28 के स्कोर से ओर आगे खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा 13 रन पर एंडरसन का शिकार हो गये। इसके बाद नौवें ओवर में यशस्वी जयसवाल भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें एंडरसन ने रूट के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस अय्यर 29 रन और रजत पाटीदार नौ रन बनाकर पहले सत्र में आउट हुये।
पहले सत्र में भारत ने 130 रन बना लिये है और उसकी बढ़त 273 रन की हो गई है। इस समय गिल नाबाद 60 रन और अक्षर पटेल नाबाद नौ पर क्रीज पर है।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिये है और रेहान अहमद तथा हार्टली ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।
राम
भारत के लंच तक चार विकेट पर 130 रन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

