लीमा 04 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राजवर्धन पाटिल, मुकेश नेलावल्ली और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाजी टीम ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया।
पेरू की राजधानी लीमा में गुरुवार को हुई स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजी टीम ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। भारत ने एक रजत और चार कास्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते है और पदक तालिका में शीर्ष पर है। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर है। अमेरिका दो स्वर्ण,चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

