भुवनेश्वर, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साहसिक प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ शूटआउट में 4-2 से रोमांचक जीत हासिल की।
कलिंगा हॉकी स्टेडियम में रविवार को श्रीजेश ने शूटआउट में दो शानदार बचाव किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और शमशेर सिंह ने अपने अवसरों को भुनाकर भारत को बोनस अंक दिलाने में मदद की। भारत के लिए हार्दिक सिंह (13') और हरमनप्रीत सिंह (58') ने एक-एक गोल किया, जबकि जिप जानसेन (30') और कोएन बिजेन (39') ने डच टीम के लिए स्कोरशीट में जगह बनाई, जो 2-2 से रोमांचक ड्रा रहा।
भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को 4-2 से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

