जयपुर 22 अप्रैल (कड़वा सत्य) तिलक वर्मा (49) और नेहाल वढेरा (49) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने रोहित शर्मा (6) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में इशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। सूर्यकुमार यादव (10) रन बनाकर आउट हुये। उसके बाद तिलक वर्मा और मोहम्मद नबी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नबी ने 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 23 रन बनाये। उन्हें चहल ने अपनी ही गेंंद पर कैच आउट किया। नेहाल वढेरा ने तिलक के साथ पांचवें विकेट लिये 99 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को मजबूती दी। नेहाल वढ़ेरा ने 24 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए 49 रन बनाये। उन्हें बोल्ट ने संदीप के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान हार्दिक पंड्या (10) को आवेश खान ने पगबाधा आउट किया। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 65 रनों की पारी खेली। टिम डेविड (तीन) रन बनाकर आउट हुये। पीयूष चावला (1) और जसप्रीत बुमराह (2) रन बनाकर नाबाद रहे। संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी मुंबई की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 179 रन का स्कोर रोक दिया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने पांच विकेट चटकाये। ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिये। आवेश खान और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 180 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

