नयी दिल्ली 08 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई।
हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”
उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में आज स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है।
कड़वा सत्य
मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

