विशाखापत्तनम, 3 फरवरी (कड़वा सत्य) यशस्वी जायवाल (209) के शानदार दोहरे शतक के बाद जसप्रीत बुमराह ( 45 रन पर छह विकेट) के कातिलाना प्रहार से भारत ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये जिसके जवाब मेें इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गयी। दिन के खेल की समाप्ति तक मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में बगैर नुकसान के 28 रन बना चुकी थी। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन और यशस्वी जायसवाल 15 रन बना कर क्रीज पर डटे थे। भारत की कुल लीड अब तक 171 रनो की हो चुकी है। भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश तीसरे दिन लीड को 400 रन के पार पहुंचाने की होगी ताकि मेहमान टीम पर खासा दवाब बनाया जा सके।
यशस्वी और बुमराह का प्रहार,मैच भारत की गिरफ्त में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

