कानपुर 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्वयं को जादूगर कहे जाने पर कानपुर टेस्ट जीतने के बाद कहा कि मैं विशेषण में विश्वास नहीं रखता यह परिस्थितियों के अनुसार अनुभव का उपयोग है।
दूसरे टेस्ट मैच में कुल छह विकेट लेने वाले बुमराह ने (स्वयं को जादूगर कहे जाने पर) कहा कि मैं इस तरह के विशेषण में विश्वास नहीं रखता। यह टेस्ट जीत बेहद खास है। ऐसी स्थिति में आप अपने अनुभव का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई की तुलना में यहां जीतना तुलनात्मक तौर पर अलग था। आकाश दीप बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और जिस तरह से वह लगातार बेहतर कर रहे हैं, उसे देखकर मैं बेहद खुश हूं। हमारा लंबा टेस्ट सत्र है इसलिए टी-20 विश्वकप के बाद से ब्रेक जरूरी था। अभ्यास भी उतना ही आवश्यक है और यह भी देखना जरूरी था कि इस टेस्ट सत्र के लिए हमारी तैयरी पूरी हो।
यह जादू नहीं परिस्थितियों के अनुसार अनुभव का उपयोग है: बुमराह

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

