लखनऊ 30 जुलाई (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर शूटर सरबजोत सिंह एवं मनु भाकर को बधाई दी है।
योगी ने एक्स पर पोस्ट किया “ पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह जी एवं मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं। आप दोनों की इस उपलब्धि से समूचा राष्ट्र हर्षित एवं गर्वित है। आपकी विजय का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे। जय हिंद। ”
योगी ने मनु भाकर और सरबजोत को दी बधाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

