देहरादून, 12 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ(6961 मीटर) को फतह करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माउंट अकोंकागुआ को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।
श्री नाथ को डीजीपी ने सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।
राजेन्द्र नाथ को अमेरिका के अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु मिला फ्लैग ऑफ


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

