देहरादून, 08 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने गुरुवार बारहवीं अखिल भारतीय तीरंदाजी (आर्चरी) चैंपियनशिप 2023-24 के पदक विजेताओं से भेंट की।
श्री अभिनव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत एवं लगन से अभ्यास करने, स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
राज्य पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ने बताया कि 30 जनवरी से 04 फरवरी तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने कंपाउंड इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक तथा महिला आरक्षी रिशिका ने कंपाउंड इवेंट में एक कांस्य पदक जीतकर राज्य पुलिस का मान बढ़ाया है।
सुमिताभ, उप्रेती
राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पदक विजेताओं से मिले अभिनव, दी बधाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

