दांबुला 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कप्तान रोवमन पॉवेल (37), गुडाकेश मोती (32) और ब्रैंडन किंग (23) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने गुरुवार को तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुुरुआत खबरा रही और पहले ही ओवर में महीश तीक्षणा ने एविन लुइस (शून्य) को बोल्ड कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शे होप और ब्रैंडन किंग ने पारी को संभाला। छठें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने ब्रैंडन किंग को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। किंग ने 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (23) रन बनाये। रॉस्टन चेज (आठ) और शरफेन रदरफोर्ड (छह) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान रोवमन पॉवेल ने 27 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए (37) रनों की पारी खेली। गुडाकेश मोती ने 15 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए (32) रन बनाये। रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में (18) रन बनाये। फेबियन ऐलेन चार और अल्जारी जोसेफ दो रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दिया 163 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

