देवरिया,12 फरवरी (कड़वा सत्य) बांग्लादेश के ढाका में खेली गयी सैफ अंडर 19 महिला फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य हिना खातून का उत्तर प्रदेश के देवरिया में सम्मान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) प्रत्युष पाण्डेय ने विकास भवन में अंतराष्ट्रीय महिला फुटबालन को सम्मानित किया। देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासी हिना साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आठ फरवरी को ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वीमेन चैंपियनशिप का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं।
हिना ख़ातून इससे पहले अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फुटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी ने हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और जरुरी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
सं प्रदीप
सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हिना सम्मानित


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

